Liquor smuggler arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 5:54 PM (IST)
शराब तस्कर गिरफ्तार
डूंगरपुर । कोतवाली थाने ने सोमवार को लंबे समय से फरार चल रहे शराब तस्कर को पकड़ लिया। जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार द्वारा जिले में शराब तस्करी में फरार मुख्य अपराधियो को पकडऩे का अभियान चलाया है। जिसके तहत यशवंत सोलंकी उप निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली की विशेष टीम ने 25 मुकदमो में वांछित एक शराब तस्कर चिराग पंचौरी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने शराब तस्कर चिराग को वांछित थाने गुजरात के श्यामलाजी पुलिस को सुपर्द कर दिया है ,ये शराब तस्कर हरियाणा व् पंजाब से अवैध शराब गुजरात तस्करी करने वाले मुख्य तस्कर भरत डांगी का मुख्य सहयोगी है,कोतवाली पुलिस ने चिराग को दस्तयाब कर श्यामलाजी पुलिस को सुपर्द कर दिया है,चिराग पंचौरी उदयपुर के खेरवाड़ा का निवासी है और उदयपुर (डबोक) पुलिस और गुजरात पुलिस को इसकी कब से तलास थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement