Lions Service Week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लॉयन्स सेवा सप्ताह रविवार से

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 10:23 PM (IST)
लॉयन्स सेवा सप्ताह रविवार से
जयपुर । दी इंटरनेशनल एसोसियेशन ऑफ लॉयंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-1 के तत्वावधान में लॉयन्स सेवा सप्ताह उत्सर्ग 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। सेवा सप्ताह की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सेवा सप्ताह के चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन रमेश मंत्री व सचिव लॉयन नीरज पाबूलाल ने बताया कि सेवा सप्ताह का शुुभारंभ रविवार को सुबह 10.30 बजे से एम आई रोड स्थित लक्ष्मी कॉम्पलेक्स पर डस्टबिन लोकार्पण व वितरण से होगा । इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि महापौर निर्मल नाहटा होंगे। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत 3 को शहर के शिक्षण संस्थानों में यातायात सुरक्षा जागरूकता व शिक्षा अभियान का आयोजन किया जाएगा। 4 को बेटी बचाओं व बेटी पढाओं अभियान पर कार्यक्रम, 5 को अशोक मार्ग,सी -स्कीम स्थित परमानंद हॉल में दिव्यांग सहायता व पीस पोस्टर का आयोजन किया जाएगा। सेवा सप्ताह के तहत 6 को फूड फॉर हंगर, 7 को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण व गौ सेवा व 8 को रक्तदान षिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवा सप्ताह का समापन 10 अक्टूबर को पानीपेंच नेहरू नगर स्थित आरपीए सभागार में साम 7 बजे से होगा। इस मौके पर सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement