Advertisement
यूपी के कन्नौज में निर्माणाधीन स्टेशन का लेंटर गिरा, कई मजदूर घायल

उन्होंने बताया कि जहां निर्माण कार्य चल रहा था। वहां लेंटर पड़ रहा था। शायद जाल वजनदार रहा होगा। इस कारण यह निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। इसमें अभी तक 23 लोगों को बचाया गया है। 20 को हल्की फुल्की चोटें हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोग गंभीर हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा जा रहा है। ऐसी संभावना है कुछ लोग मलबे अभी दबे हों। इस कारण पूरा मलबा हटाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी आ रही है।
उन्होंने कहा कि अभी हमारा लक्ष्य है कि सभी को इस मलबे से सुरक्षित निकाल लें। इस मामले की जांच भी होगी। सारे मानक रेलवे देखेगा। दोषियों को दंड भी मिलेगा। लेकिन पहले बचाव कार्य जरूरी है।
ज्ञात हो कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा लेंटर ढह गया। मुख्यमंत्री योगी ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


