Advertisement
तेंदुए ने बछड़े को शिकार बनाया, लोग दहशत में

गांव निवासी सीताराम भारती के खेत के समीप सड़क पर अपने शिकार किए गए बछड़े को खा रहे तेंदुए को देख लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। इसी दौरान दोपहर बाद गांव के सुभाष कुशवाहा व शमसाद अंसारी खेतों में काम करने गए। अचानक इन दोनों को दो तेंदुओं ने दौड़ा लिया। इसके बाद दोनों भागते हुए पेड़ पर चढ़कर चिल्लाने लगे।
उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद रहे गजानंद चौहान, द्वारिका कुशवाहा, मौके पर पहुंच गए। लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुए गन्ने की खेत में घुस गए। तब जाकर पेड़ पर चढ़े दोनों किसान नीचे उतरे।
ग्रामीणों ने बताया कि एक तेंदुआ बड़ा और दूसरा छोटा है। सुबह तेंदुओं को बछड़े का मांस खाते हुए उन लोगों ने देखा था। लोगों को भय है कि यह तेंदुए खेत से निकलकर किसी अन्य पर भी हमला कर सकते हैं।
तीन सप्ताह पूर्व इन्हीं तेंदुओं ने खड्डा कस्बे के लोहिया नगर, लक्ष्मीपुर पड़रहवा, पकड़ी बृजलाल, तुर्कहा हनुमानगंज के गंगवाछापर आदि गांवों में उत्पात मचाया था। इनके हमले में एक दर्जन लोग अलग-अलग समय में घायल हो चुके हैं। इसके बाद कुछ दिनों तक इनकी गतिविधि थम गईं थी। लेकिन शुक्रवार की रात अचानक तेंदुए द्वारा बछड़े के शिकार किए जाने ने लोगों को एक बार फिर डरा दिया है।
टीएन तिवारी, फारेस्ट रेंजर खड्डा ने बताया कि तेंदुआ आने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्रकूट
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


