khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 6:43 PM (IST)
प्रभावित किसानों ने रैली निकाली और बाद में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
इसके बाद किसानों ने झुंझुनूं-सीकर रोड को जाम कर दिया। इसी दौरान हुई सभा
में किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि मर जाएंगे लेकिन जमीन
नहीं देंगे। गौरतलब है कि सीमेंट कंपनियां भूमि अधिग्रहण की तैयारी में है
जिसको लेकर छह वर्ष से किसान धरने पर हैं। सोमवार को इस धरने को छह वर्ष
पूर्ण हो गए है।