labours got angry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुस्साए श्रमिकों ने फूंका पुतला

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 2:37 PM (IST)
गुस्साए श्रमिकों ने फूंका पुतला
जींद। पिछले 15 दिनों से अपनी मांगे मनवाने के लिए धरने पर व भूख हडताल पर बैठे भवन निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूरों में प्रशासन की बेरूखी के चलते रोष बढ़ता ही जा रहा है। इसी रोष के चलते कामगार यूनियन ने लघु सचिवालय के बाहर प्रर्दशन किया व सरकार का पुतला भी फूंका। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव कामरेड रमेश का कहना है कि वे अपनी मांगे मनवाने के लिए पिछले 14 दिनों से धरने पर व भूख हड़ताल पर बैठे है व उनकी सुध लेने अभी तक कोई अधिकारी नहीं आया। जिसके चलते मजदूरों में सरकार के प्रति भारी रोष बना हुआ है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रैली की तैयारियों में जुटा है और रैली में सरकारी मशीनरी का सरेआम दुरूपयोग हो रहा है जिसकी वे कडे शब्दों में निंदा करते है उन्होने कहा कि समय रहते उनकी मांगे जिनमें मजदूरों का पजींकरण श्रम कार्ड बनाने व जिले के प्रत्येक खंड स्तर पर लेबर शैड बनाने आदि प्रमुख मांगे शामिल है पूरी नही की गई तो वे राज्यव्यापी आदोंलन छेड देगें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement