जींद। पिछले 13 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भवन निर्माण कामगार यूनियन ने शुक्रवार को प्रशासन की बेरुखी के चलते अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी है। यूनियन के उपप्रधान सुभाष पांचाल ने बताया की वे पिछले 13 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे लेकिन अब तक उनकी सुध लेने कोई भी अधिकारी नहीं आया है। जिसके चलते मजबूरन उन्हें अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ी।
उन्होंने कहा की उनकी मांग है की श्रम विभाग का अधिकारी जिले में नियुक्त किया जाये और मजदूरों का लंबित पड़ा पंजीकरण करने के साथ साथ प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर लेबर शैड बनवाई जाये। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर मांगे जल्द पूरा नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।