lab technician on strike in hisar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेक्निशियनों की हड़ताल बढ़ा रही है परेशानी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 12:17 PM (IST)
टेक्निशियनों की हड़ताल बढ़ा रही है परेशानी
हिसार। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार और मंगलवार को किसी जरूरतमंद को ब्लड मिलने व ब्लड की जांच करवाने में परेशानी आ सकती है। दरअसल, अस्पताल के ब्लड बैं क में कार्यरत लैब टैक्नीशियन अपनी मांगों को लेकर दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर हैं। इस कड़ी में सोमवार को सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात लैब टैक्नीशियन सीएमओ कार्यालय के बाहर एकत्र हुए व प्रदर्शन किया। हड़ताल से सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होगी जिन्हें खून की आवश्यकता है। इसमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जो प्रसव पीड़ा को झेल रही हैं और खून की कमी के चलते प्रसव के दौरान उन्हें खून की जरूरत होती है। हरियाणा राज्य प्रयोगशाला तकनीशियन एसोसिएशन के जिला प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि यदि इस हड़ताल के दौरान भी सरकार उनकी मांगों को जायज मानते हुए पूरा नहीं करती तो आगामी दिनों में मजबूरन प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement