Advertisement
कुशीनगर : कसया ओवरब्रिज पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, पांच घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा से शव लेकर आ रही एंबुलेंस जैसे ही कसया ओवरब्रिज पर पहुंची, सामने से आ रही बालू और छड़ से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एंबुलेंस में मौजूद तीन लोग भी चोटिल हुए हैं।
हादसे के बाद ट्रैक्टर से बालू और छड़ सड़क पर फैल गई, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सामान्य कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, और आवश्यकता अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुशी नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


