Kota Barrage, the water level increases, two gates open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा बेराज का जल स्तर बढा, दो गेट खोले

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 9:49 PM (IST)
कोटा बेराज का जल स्तर बढा, दो गेट खोले
कोटा। मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश के दौर ने चंबल के बांधों का जलस्तर बढा दिया है। इसको देखते हुए चंबल पर बने हुए दो बांधो से आज पानी की निकासी हुई। कोटा बैराज से 2 गेटों को खोलकर 7344 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बैराज में पानी की आवक जवाहर सागर बांध से हुई थी जहां विद्युत उत्पादन के लिए दो मशीनों को चलाया गया औऱ उसके कारण आठ हजार 524 क्यूसेक पानी की निकासी हुई। इसके अलावा राणा प्रताप सागर बांध मे लगभग 5 हजार 3 24 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है जिसके कारण उसका जलस्तर 1152.34 फीट पर पहुंच गया है। चंबल नदी पर बने सबसे बड़ा बांध गांधी सागर का जलस्तर धीरे-धीरे 1300 फीट की ओर बढ रहा है औऱ पानी की आवक की काऱण इसका जलस्तर 1294.55 फीट पर पहुंच गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement