Kick ups between officials in agra university-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिवर्सिटी में अधिकारियों के बीच चले लात-घूंसे, खून निकला, कपड़े फटे

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 11:06 AM (IST)
यूनिवर्सिटी में अधिकारियों के बीच चले लात-घूंसे, खून निकला, कपड़े फटे
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दो अधिकारियों ने उस घटनाक्रम को अंजाम दिया, जिससे शिक्षा का मंदिर शर्मसार हो गया। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स और कर्मचारियों के सामने ही दो अधिकारियों ने जमकर मारपीट की। एक अधिकारी का पिटाई में खून निकल गया, वहीं दूसरे अधिकारी के कपड़े फाड़ दिए गए। आधे घंटे तक चले इस हाईवोल्टेड ड्रामा के देख सभी दंग रह गए। आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि में कुलसचिव और उप कुलसचिव में जमकर लात घूंसे चले। दोनों के खिलाफ ही थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्मचारियों का एक गुट कुलसचिव केएन सिंह के निलंबन की मांग कर रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हो चुका है। विवि के खंदारी कैंपस स्थित आईईटी में आवासीय संस्थानों की परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। बीबीए, बीसीए आदि की कापियां जांची जानी है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement