यूनिवर्सिटी में अधिकारियों के बीच चले लात-घूंसे, खून निकला, कपड़े फटे
khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 11:06 AM (IST)
उप कुलसचिव (परीक्षा) सिंधीराम दोपहर में परीक्षकों का पैनल बनाकर कुलसचिव केएन सिंह से अनुमोदन कराने को गए थे। कुलसचिव केएन सिंह और उप कुलसचिव परीक्षा सिंधी राम के बीच शिक्षकों के पैनल की फाइल पर हस्ताक्षर कराने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। उप कुलसचिव सिंधी राम का आरोप है कि कुलसचिव केएन सिंह ने उनकी नाक पर घूंसा मार दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। इसे देख कर्मचारी आ गए। मामला बढ़ता देख कुलसचिव केएन सिंह वहां से चले गए। कर्मचारी, लहूलुहान उप कुलसचिव को लेकर कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित के पास पहुंचे। उन्होंने इलाज कराने के लिए भेज दिया।