Khadi board chairman will come 26. Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खादी बोर्ड के अध्यक्ष 26 को बाड़मेर आएंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 9:16 PM (IST)
खादी बोर्ड के
अध्यक्ष 26 को बाड़मेर
आएंगे
बाड़मेर। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शंभू दयाल बड़गूजर (दर्जा-राज्यमंत्री) दो दिवसीय दौरे पर 26 अगस्त को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान बड़गूजर विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे।निजी सचिव शंकर लाल कुमावत ने बताया कि राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शंभू दयाल बड़गूजर 26 अगस्त को शाम 4.30 बजे फतेहगढ़ से रवाना होकर शाम 5 बजे शिव पहुंचेंगे। जहां वे पीएमईजीपी इकाइयो का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे रवाना होकर 6.30 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर ऊन अनुभाग एवं भंडार बाड़मेर का निरीक्षण कर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त शनिवार को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर प्रातः 11 बजे चैहटन में गैर आवासीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में शामिल होकर चेक वितरित करेंगे। इस दौरान वीरातरा माता मंदिर में दर्शन के साथ भारत-पाक बोर्डर का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत चैहटन से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे नाकोड़ा पहुंचेंगे। जहां वे पीएमईजीपी इकाइयो का अवलोकन एवं नाकोड़ा मंदिर में दर्शन करेंगे। जहां से दोपहर 3 बजे रवाना होकर कल्याणपुर एवं अराबा में पीएमईजीपी इकाइयो का अवलोकन कर जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement