Advertisement
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद खाई में गिरी बस, एक की मौत, 55 घायल

एसपी विनोद कुमार ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। बस में 60 से 70 यात्री मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
उन्होंने आगे कहा, "55 लोगों को चोटें आई हैं। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक की मौत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही जो भी घायल अपने घर जाना चाहते हैं, उनके लिए बस का इंतजाम किया गया है। सभी यात्री नेपाल और सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।"
इससे पहले बीते साल दिसंबर में यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


