khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 11:21 AM (IST)
बीती रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह मां सोमवती बेटे को उठाने गई तो देखा कि उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। यह देख उसकी चीख निकल पड़ी। मामले की जानकारी पर परिजनों के पुलिस को सूचना दी।एसओ राजदेव प्रजापति ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में नौकरी छूटने का जिक्र कर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।