Jaunpur: Formation of Machhlishahr Tehsil unit of National Journalist Security Council-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 8:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जौनपुर: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जून 2025 2:05 PM (IST)
जौनपुर: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन
विशाल गौतम बने तहसील अध्यक्ष, दीपनरायण को सौंपी गई तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी जौनपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (पंजीकृत) की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन समारोह मंगलवार, 24 जून 2025 को आर बी एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कुरनी समाधगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय पत्रकारों को संगठित कर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को मजबूती देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के जिला अध्यक्ष तामीर हसन शीबू ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में संगठनात्मक एकता ही पत्रकारों की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने पत्रकारों से अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहने की अपील की।
विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम और जिला प्रभारी शशिकांत मौर्य शामिल रहे। सभी ने नवगठित इकाई को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता को जनहित का प्रभावी माध्यम बताया।
इस दौरान इकाई में पदाधिकारियों का चयन करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विशाल कुमार गौतम को तहसील अध्यक्ष
दीपनरायण को तहसील प्रभारी
सूरज विश्वकर्मा को तहसील महासचिव बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में परिषद की प्राथमिकताओं और पत्रकार हित में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मंडल महासचिव सुजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महासचिव अनवर हुसैन, आईटी सेल प्रभारी मो. अल्ताफ समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद अरशद ने दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement