jansunawai in mp office, solve problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद कार्यालय में जनसुनवाई, समस्याओं का समाधान किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 7:23 PM (IST)
सांसद कार्यालय में जनसुनवाई, समस्याओं का समाधान किया
बारां। सोमवार से सांसद कार्यालय पर जनसुनवाई हुई जिसमें जिले भर से आए लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, वरिष्ठ जन आयोग के प्रेमनारायण गालव, किशनगंज विधायक ललित मीणा, एवं भाजपा की ओर से 5 दिन जन सुनवाई के लिए नियुक्त पदाधिकारियों भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा, भाजपा जिला मंत्री महावीर नामा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीलिप काचरी आदि ने जनसुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयें लोगो की समस्याऐं सुनी ओर कई समस्याओं का मौके पर हीं निराकरण किया गया। शिकायतों में ज्यादातर अन्ता में सट्टा जुवां, मादक पदार्थो के अवैध कारोबार को बन्द करवाने के लिए अन्ता के लोगो ने शिकायत दी थी जिस पर वहीं से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर ने अन्ता थानाधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक को इस समस्या से अवगत करवाया। इसकी रोकथाम के लिए कहा इसके साथ हीं राशन डीलरों की तरफ से 15 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया। जन सुनवाई में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा उनको आश्वासन दिया गया। अटरु स्थित निमोद ग्राम के सूरजमल शर्मा के आवेदन पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से ईलाज के लिए राशि स्वीकृति के लिए पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया। साथ ही गजनपुरा में क्रबिस्तान मार्ग पर अतिक्रमण को हटाने के लिए मुस्लिम समाज की महिलाओं ने ज्ञापन दिया। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, प्रेमनारायण गालव, विधायक ललित मीणा, ब्रह्यानन्द शर्मा, ने इस रास्ते को अतिक्रमण से जल्द ही मुक्त करवाने के लिए आश्वासन दिया। इन शिकायतों के साथ ही दर्जनों अन्य शिकायतें भी सुनी गई जिनका भी निस्तारण जल्द किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement