Jaisalmer Jyoti Chauhan shines in powerlifting : Wins silver medal in state-level competition, coach Poonam Poonia finishes first-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पावरलिफ्टिंग में जैसलमेर की ज्योति चौहान चमकीं : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, कोच पूनम पूनिया रहीं प्रथम

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 2:19 PM (IST)
पावरलिफ्टिंग में जैसलमेर की ज्योति चौहान चमकीं : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, कोच पूनम पूनिया रहीं प्रथम
जैसलमेर/अजमेर। अजमेर में 11-12 जुलाई 2026 को आयोजित हुई राजस्थान राज्य सीनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जैसलमेर की होनहार भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) ज्योति चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है। ज्योति ने प्रतियोगिता के 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 347.5 किलोग्राम वजन उठाकर यह अभूतपूर्व सफलता हासिल की और सीमावर्ती जिले जैसलमेर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। इस प्रतियोगिता का सबसे दिलचस्प और विशेष आकर्षण यह रहा कि जिस 69 किग्रा भार वर्ग में ज्योति चौहान ने दूसरा स्थान (रजत पदक) हासिल किया, उसी स्पर्धा में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) ज्योति की अपनी ही कोच पूनम पूनिया ने प्राप्त किया। वर्तमान में ज्योति जैसलमेर के 'डायनेमो जिम' एवं जयपुर स्थित 'स्ट्रांग फिटनेस जिम' में कोच लोकेश कुमार प्रजापत और पूनम पूनिया के कुशल मार्गदर्शन में आगामी नेशनल गेम्स (राष्ट्रीय खेलों) के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। जैसलमेर के एक रूढ़िवादी व परंपरागत परिवार से आने वाली ज्योति चौहान वर्तमान में डाबला क्षेत्र में एक शिक्षक (टीचर) के पद पर कार्यरत हैं। एक शिक्षिका के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए पावरलिफ्टिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना और राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) के लिए चयनित होना, सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की एक अद्भुत मिसाल है।
ज्योति खेल के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बेहद सक्रिय हैं। वे अपने विद्यालय में 'गाइड कैप्टन' के रूप में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित हुई राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।
मोटिवेशनल स्पीकर, शिक्षाविद एवं स्काउट जिला सचिव डॉ. बी.एल. जाखड़ ने ज्योति की इस गौरवमयी उपलब्धि पर पूरे स्काउट-गाइड परिवार की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ज्योति चौहान के राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर सहित पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों, शिक्षकों और ग्रामीणों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement