Jaipur Mayor Lahoti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर लाहोटी गुरुवार को लेंगे शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 9:22 PM (IST)
महापौर लाहोटी गुरुवार को लेंगे शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा
जयपुर। महापौर बनने के बाद अशोक लाहोटी गुरुवार सुबह 8 बजे शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। लाहोटी चारदीवारी में गोविंद देव जी मंदिर से अपने दौरे की शुरूआत करेंगे। इस दौरान निगम के तमाम अधिकारी, पार्षद भी मौजूद रहेंगे। सफाई व्यवस्था को लेकर किया दौरा महापौर अशोक लाहोटी ने महापौर का पदभार ग्रहण करने के बाद शहर का दौरा किया। उन्होंने देर शाम तक शहर की सडक़ों पर दौरा किया।
ढूंढते रहे भाजपा नेता
निर्दलीय पार्षद सुशील शर्मा ने मेयर के लिए नामांकन दाखिल करके सबको चौंका दिया। निर्दलीय पार्षद इम्तियाज गौरी सुशील के प्रस्तावक बने। नामांकन दाखिल करने के बाद सुशील गायब हो गए। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद लाहोटी एवं भाजपा नेता सुशील को ढूंढते रहे। लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। दोपहर तक भाजपा नेताओं को सुशील के मोती डूंगरी गणेश मंदिर होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता मंदिर पहुंच गए और सुशील से नाम वापस लेने के लिए कहा। ताकि मतदान नहीं होकर सर्वस मति से लाहोटी को मेयर बनाया जा सकते, लेकिन सुशील ने नाम वापस लेने से इनकार कर दिया।
लाहोटी के नाम पर पार्षदों ने लगाई मोहर, नाहटा ने भी डाला वोट
अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement