Jaipur Mayor Lahoti Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर लाहोटी गुरुवार को लेंगे शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 9:24 PM (IST)
महापौर लाहोटी गुरुवार को लेंगे शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा
शहर के नए महापौर केलिए अशोक लाहोटी के नाम पर पार्षदों ने मोहर लगा दी। बुधवार सुबह से ही लोगों में मेयर के चुनाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे जो देर शाम को थम गए। लाहोटी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी ने ताल ठोंकी थी। ढाई घंटे चले मतदान के बाद अशोक लाहोटी 9वें मेयर बन गए हैं। भाजपा के 64 पार्षद होने के बावजूद उन्हें इससे अधिक वोट मिले। लाहोटी को 69 और निर्दलीय प्रत्याशी सुशील शर्मा को केवल 21 वोट मिले। लाहोटी ने जीत के बाद शपथ ग्रहण कर ली है। इसके बाद उन्होंने नगर निगम के मेयर के रूप में पदभार भी संभाल लिया। इससे पहले मंगलवार को ही निर्मल नाहटा द्वारा मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद ही नए मेयर के लिए लॉबिंग और बाड़ाबंदी का दौर शुरू हो गया था। महापौर पद से इस्तीफा देने वाले निर्मल नाहटा भी निगम मुख्यालय वोट देने पहुंचे। नाहटा ने वोट डाला और अपने कक्ष में बैठकर साथी पार्षदों के साथ बातचीत भी की। हालांकि उनके चेहरे का रंग उनकी दिल के हालत बयां कर रहा था। नाहटा शपथ ग्रहण व पदभार ग्रहण करने के दौरान भी निगम मु यालय में ही मौजूद रहे।
ऐसे समझें संख्या बल का गणित
जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड हैं। ऐसे में 91 पार्षदों में से भाजपा के 64, कांग्रेस के केवल 19 और 8 निर्दलीय पार्षद हैं।
यानी भाजपा के 64 के अलावा 27 पार्षद सुशील शर्मा को वोट दे सकते थे।
लेकिन सुशील शर्मा को केवल 21 पार्षदों ने ही वोट दिया, जबकि सभी पार्षदों ने मतदान किया था।  एक वोट खारिज हो गया।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement