मोहाली। आम आदमी की नजर में पंजाब कैसा होना चाहिए। इसकी बेहतरी के लिए होंद में आई नई पॉलीटिकल पार्टी साढी सोच ने पंजाब में अपना वजूद कायम कर लिया है। यह पार्टी पिछले करीब डेढ़ साल से पंजाब की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं। शनिवार को मोहाली प्रेस क्लब में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान साढी सोच पार्टी के पंजाब प्रेजीडेंट अमरीक सिंह ने अपने साथियों सहित प्रो.एच.एस.जगदेव को मोहाली जिले का प्रधान नियुक्त किया है। इस मौके पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी वाइस प्रेजीडेंट प्रेम गर्ग, जनरल सेक्रेटरी प्रो. जे.पी.शर्मा और ट्रैजरर रुपिंदर सिंह विर्क भी मौजूद थे। साढ़ी सोच पार्टी के मोहाली से चुने नवनियुक्त प्रधान प्रो. एच.एस.जगदेव ने नियुक्ति के बाद कहा कि यह पार्टी आम आदमी की पंजाब के बारे में सोच पर आधारित है। इस मौके पर साढी सोच पार्टी के पंजाब प्रेजीडेंट अमरीक सिंह ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2017 में होने वाले चुनाव के दौरान 117 सीटों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी सरकार की मदद से अपना फंड खर्च कर पार्टी को चला रही हैं।