Jagan Prasad Garg of BJP Constituent Constituency for the fifth time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग पांचवी बार बने विधायक

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 2:01 PM (IST)
भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग पांचवी बार बने विधायक
आगरा। आगरा की उत्तरी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग पांचवी बार विधायक बने हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इं. ज्ञानेंद्र गौतम को 28,133 वोटों से हराया। भाजपा नेता जगन प्रसाद गर्ग को 52221 मिले। बसपा प्रत्याशी इं. ज्ञानेंद्र गौतम को 24088 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस विधानसभा सीट से तीसरे स्थान पर सपा के अतुल गर्ग रहे। अतुल को 14745 वोट ही मिलै। इस सीट से पहले भाजपा की टिकट पर कुंदनिका शर्मा लड़ने की तैयारी कर रही थीं। जब उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था। सपा से उनकी टिकट भी फाइनल हो गई थी। बाद में सपा के पारिवारिक कलह के चलते कुंदनिका की सपा से भी टिकट कट गई थी। इसके बाद कुंदनिका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया। उनका यह फैसला काफी हद तक गलत साबित हुई। कुंदनिका को सिर्फ 267 मत ही हासिल हुए। उनके इस आंकड़ो को देखकर लोग कह रहे थे कि जितने वोट कुंदनिका को मिले हैं, उससे कहीं अधिक संख्या में लोग उनके किसी भी आंदोलन में साथ दिखाई देते हैं।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement