बारां। बारां कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अन्तरराज्यीय तस्कर गिरोह को धर दबोचा है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस गांजे की कीमत बाजार में लगभग 16 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक संकीर्तन, विकास व रंजन उड़ीसा के कलंडी जिला निवासी हैं। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि तीनों युवक ट्रॉली बैग में भर कर गांजा ले जा रहे थे। पुलिस उनसे गांजा के स्रोत व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े :उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी.... यह भी पढ़े :जयपुर के रियायशी इलाके में वृद्ध दम्पति की हत्या, फैली सनसनी