Intelligence training to fight with terrorists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुफिया तंत्र को आतंकियों से निबटने की ट्रेनिंग

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 5:08 PM (IST)
खुफिया तंत्र को आतंकियों से निबटने की ट्रेनिंग
पंचकूला। गुप्तचर विभाग द्वारा जिला पुलिस लाइन मोंगीनंद स्थित जी.ओ. मैस में आतंकवाद तथा सुरक्षा पर पुलिस अधिकारियों के दो दिवसीय शार्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिदेशक अनिल राव ने कहा कि आतंकवादी घटनाओं को देख्ते हुए हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक से लेकर उप पुलिस अधीक्षक पद के अधिकारियों की दो दिवसीय शार्ट प्रशिक्षण का आयोजन करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय इंटेलीजेंस एजेंसियों के विशेषज्ञों ने आतंकवाद तथा सुरक्षा के हर पहलुओं पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय शार्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम में आतंकवाद के इतिहास व वर्तमान स्थिति, आतंकवाद में मीडिया का प्रयोग, सुरक्षा इत्यादि के संबंध में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा संजय कुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा सौरभ सिंह, गुप्तचर विभाग के पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, उपपुलिस अधीक्षक पूर्णिमा सिंह भी उपस्थित रही। इस दो दिवसीय शार्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम में 45 गुप्तचर विभाग के अधिकारियों एवं हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया। गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने स्वयं दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचकर अधिकारियों को मनोबल बढ़ाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement