Inspector ignoring court orders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अदालत के आदेश को ठेंगा दिखा रहा दरोगा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 1:37 PM (IST)
अदालत के
आदेश को ठेंगा दिखा रहा दरोगा
कानपुर। जब सईयां भए कोतवाल तो डर काहे का. यह कहावत कोतवाली क्षेत्र के एक बिल्डर पर फिट बैठ रही है। जो अपने दोस्त व क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज के जरिए दूसरे के जमीन पर निर्माण करा रहा है। यही नहीं दरोगा बिल्डर के लिए अदालत के आदेश को भी ठेंगा दिखाये हुए है और अधिकारियों को मामले पर बरगला दे रहा है। पीड़ित अब अदालत की अवमानना वाद दाखिल करने की तैयारी में जुट गया है। चमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सुहैल अहमद का आरोप है कि करीब चौदह वर्ष पहले मुख्तार आलम के माध्यम से सिविल लाइन में एक प्लाट खरीदा था। जो उसके प्लाट के बगल में है। यही नहीं मुख्तार खुद रजिस्ट्री में गवाह भी रहा। बताया कि मेरा प्लाट अभी भी खाली है और मुख्तार उसमें मकान बनवा चुका है। सुहैल का कहना है कि मुख्तार अपने मकान से दीवार तोड़कर प्लाट पर कब्जा कर लिया है। जिसका मामला अदालत में है और यथास्थित बनाए रखने का आदेश भी है। इसके बावजूद अपने दोस्त व इलाके के चौकी इंचार्ज राजेश अवस्थी के जरिए हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने पर दरोगा अधिकारियों को ही झूठी बातें कर बरगला दे रहा है। पीड़ित का कहना अदालत के आदेश को ठेंगा दिखाने के लिए अब अदालत में अवमानना वाद दाखिल करूंगा और बिल्डर के साथ दरोगा को भी आरोपी बनाया जाएगा। तो वहीं जब चौकी इंचार्ज से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि मैं मुख्तार नाम के व्यक्ति को नहीं जानता, हो सकता है कि किसी के कहने पर मेरे ऊपर ऐसा आरोप लगाया जा रहा हो।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement