India is a dominant force in todays world-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज भारत की पूरी दुनिया में है धाक

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 10:48 PM (IST)
आज भारत की पूरी दुनिया में है धाक
पलवल। आज भारत की पूरी दुनिया में धाक है और भारत सुनता है तो दुनिया सुनती है। ये कहना है केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्वपटल पर पहचान बनी है। देश में भ्रष्टाचार धीरे धीरे समाप्ति की ओर है। शिक्षा का स्तर और गुणवत्ता बढ़ती जा रही है। वे सोमवार को फिरोजपुर गांव स्थित शिवमंदिर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 68 साल बाद देश में पहली बार मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनी है। प्रधानमंत्री का प्रयास है कि देशभर से भ्रष्टाचार को जड़मूल से समाप्त किया जाए और इसी कड़ी में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच का परिणाम है कि सेना के जवान आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की अेार से रखी गई समस्याओं को जल्द दूर करने और मांगों को पूरा करने का भरोसा केंद्रीय मंत्री ने दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नयनपाल रावत, पातली सरपंच चंद्रपाल, असावटी सरपंच कर्ण सिंह, अगवानपुर सरपंच बिजेंद्र, अधिवक्ता अविनाश शर्मा, पप्पू नंबरदार, विनोद पार्षद, श्याम सिंह राणा और निहाल नंबरदार के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement