Increased temperatures affect the paddy crop Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बढ़े तापमान से धान की फसल पर असर, कैसे पूरा होगा धान उत्पादन का लक्ष्य

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 2:46 PM (IST)
बढ़े तापमान से धान की फसल पर असर, कैसे पूरा होगा धान उत्पादन का लक्ष्य
चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरूद्ध दुबे ने बताया कि पिछले 10 दिनों से तापमान 28 डिग्री से ऊपर चल रहा है। जिससे खड़ी धान की फसलों पर फफूंदी, धब्बा रोग के साथ गंधी व सैनिक जैसे कीटों का हमला बढ़ गया है। ऐसे में किसान कीटरोधी दवाओं का छिड़काव जरूर करें। यह कीट धान की बालियों को बहुत नुकसान पहुंचाता है। जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अगर इस कीट को नहीं मारा गया तो अमूमन उत्पादन में 10 से 15 फीसदी की गिरावट होना तय है। उन्होंने बताया कि धान का उत्पादन तब बेहतर होता है जब एक अक्टूबर के बाद तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्यिस हो, लेकिन पिछले 10 दिनों से तामपान अगर एक दो दिनों को छोड़ दिया जाय तो 32 डिग्री के ऊपर ही रहा है। डा. दुबे ने बताया कि कानपुर मंडल में धान उत्पादन का लक्ष्य 360712 मीट्रिक टन रखा गया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement