Inalo will return to power-Nitish Kumar Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनेलो सत्ता में लौटेगा-नीतिश कुमार

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 5:55 PM (IST)
इनेलो सत्ता में लौटेगा-नीतिश कुमार
वही नीतीश ने रैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल की कष्ट के दिनों में मदद करें। अभी ओमप्रकाश चौटाला कठिनाई के दौर में है। इस समय आपका समर्थन महत्वपूर्ण है। उत्तरप्रदेश से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और अखिलेश यादव सरकार में वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को करनाल में इनेलो की ओर से आयोजित सदभावना-सम्मान रैली में मंच से दिए अभिभाषण के दौरान कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों को मिलकर हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह हरियाणा में चौधरी देवीलाल के आदर्शों की सरकार बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह किसानराज होगा। हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने रविवार को करनाल में पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के 103 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सदभावना-सम्मान रैली के दौरान हजारो की संख्या में पहुंचे प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए जम कर मनोहर सरकार पर निशाना साधा । अभय चौटाला का कहना था कि फरवरी माह में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश का सामाजिक भाईचारा बिगाडने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों को सत्ता से बाहर करने के लिए तीसरे मोर्चे की जरूरत है।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement