डूंगरपुर। जिले में बुधवार को अवैध देशी शराब के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की गई। डिप्टी माधो सिंह के साथ कोतवाली पुलिस ने बालाडिट गाँव में एक दर्जन के करीब शराब की भट्टियां और देशी शराब में काम आने वाला हजारों लीटर महुआ वाश नष्ट किया। कार्रवाइ के दौरान पुलिस ने देशी महुआ शराब भी बरामद की। कार्रवाई जिले के एसपी डा. राजीव पचार के निर्देश पर की गई है।