Illegal construction reported threat to kill-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध निर्माण की खबरे प्रकाशित करने पर जान से मारने की धमकी

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 5:05 PM (IST)
अवैध निर्माण की खबरे प्रकाशित करने पर जान से मारने की धमकी

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद् थानेसर के कुछ भ्रष्ट अधिकारी परिषद की करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की किस तरह मदद करते है इसका नजारा 22 अक्तूबर शनिवार सायंकाल को उस समय देखने को मिला जब हरिभूमि में अवैध कब्जों का समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद् के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम प्रोफेसर कॉलोनी में कुछ प्रभावशाली प्रोपर्टी डीलरों द्वारा करोड़ोंं रुपये की लागत से अवैध तौर पर किए गए निर्माण के साथ-साथ पास ही नगर परिषद् की 100 फुटा वीआईपी रोड व प्रोफेसर कॉलोनी में परिषद की जमीन कब्जाने के मामले में मजबूरन जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिराने पहुंची।

टीम के सदस्यों ने आधा निर्माण तो गिरा दिया लेकिन बीच में ही परिषद् के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा स्वयं अपने सूत्रों के माध्यम से संबंधित भवन मालिक को घटनास्थल पर बुला लिया ताकि शेष का अवैध निर्माण बचाकर वो उनकी नजरों में महान बन सके और उनकी इस आड़ में उनकी जेबे गरम होती रहे। हद तो उस समय हो गई कि जब संबंधित भवन मालिक के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कार व मोटरसाइकिलों में पहुंच कर न केवल परिषद कर्मियों की जेबे गरम करके उन्हें वापस लौटा दिया अपितु उन्होंने इस अवैध निर्माण के अपॉजिट आवास में रहने वाले हरि भूमि के प्रतिनिधि पवन आश्री से गाली-गलौच कर अन्य लोगों की मौजूदगी में जान से मारने की धमकियां तक दे डाली। देर सायंकाल को पवन आश्री पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक को मामले की सूचना दी गई।


यह भी पढ़े :चारों धामों से निराला ब्रजधाम
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement