Illegal arms and ammunition are sold in Allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इलाहाबाद में बिके हैं करोड़ों के अवैध असलहे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 5:11 PM (IST)
इलाहाबाद में बिके हैं करोड़ों के अवैध असलहे
इलाहाबाद के मऊआइमा में अवैध हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार मदरसा संचालक ने करोड़ो रूपये के असलहे बिहार से लेकर प्रतापगढ़ तक खपा दिये है। अकेले इलाहाबाद शहर में इस गिरोह ने एक करोड़ रुपए के आसपास तक हजारो हथियार बेचें हैं । गिरफ्तार सगे भाईयो ने खुलासा किया कि जिसने भी असलहा मांगा कम ज्यादा कर बेच दिया । पैसे वाले और बिगड़ैल किस्म के युवको तक पहले पहुंच बनाते फिर दर्जनो की संख्या में उनके दोस्तो तक हथियार बेंच देते । कई लड़के हथियार खरीद कर उसे महंगा बेच कर कमाई भी करने लगे ।शातिर तस्करो ने तमाम मदरसा शिक्षको को जोड़ रखा है और पुलिस इन पर संदेश भी नहीं करना पाती । गौर करने वाली बात यह है कि शहर व आसपास के जिलो में क्राइम में पिस्टल के इस्तेमाल का खुलासा लगातार हो रहा है । आखिर पिस्टल कहां से आ रही है । मारूफ व राऊफ के गिरोह तो मात्र एक उदाहरण हैं ।बिहार के मुंगेर ,खंडवा से लायी जा रहे पिस्टल की कीमत मात्र 25 हजार जबकि तमंचा 5 हजार तक में उपलब्ध हो जाता है । बदमाशो को आसानी से मिल रहे हथियारो ने कही न कही अपराध का ग्राफ बढ़ाया है । एसटीएफ ने शहर में ही हजारो अवैध पिस्टल खरीदने वालो की सुरागसी शुरू कर दी हैं । पिछले एक साल में एसटीएफ ने सात लोगो को दबोच कर 50 से अधिक पिस्टल बरामद की हैं । लेकिन अब हजारो असलहे शहर की आबोहवा में जहर घोलने के मौजूद हैं और लाये जा रहे हैं । यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री
यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement