भीलवाड़ा । शहर मेें बढ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए शहर में जनता व पार्षद के सहयोग से पुलिस प्रशासन ने सांगानेरी गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाये। इस दौरान सांगानेर चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति स्वरूप शर्मा, सीओ ग्रामीण पुरण चन्द व सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा ने शांति समिति की बैठक भी ली।
ज्योति स्वरूप शर्मा ने कहा कि आने वाले त्यौहार पर शांति बनाये रखने के लिए शांति समिति की बैठक ली। जिसमें दोनों समुदायों के लोगों से अपिल की गई है कि वह लोगों से बैठकर समझाईस करे और शांति-सौहार्द के साथ त्यौहार मनाये। इसके साथ ही हमने सांगानेर गेट चौराहे पर पार्षदगण व जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये। हमारा प्रयास रहेगा की शहर के बाकी हिस्सों में भी जनसहयोग से ऐसे कैमरे लगाये जायेगें। जिससे की बढते अपराध पर लगाम लगाई जा सकें।