khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 3:43 PM (IST)
दांतारामगढ़। नौसाल गांव में विवाहिता को जलाकर मारने के मामले में मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता जगदीश प्रसाद बलाई निवासी खंडेल-फुलेरा ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी बेटी सुमन की शादी सुरेंद्र पुत्र रामेश्वर बलाई निवासी नौसाल के साथ की थी। उसने दहेज भी दिया था, लेकिन सुमन का पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था। 24 अगस्त शाम को सूचना मिली कि सुरेंद्र ने सुमन को जलाकर मार डाला। गुरुवार सुबह दांता सीएचसी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवती को जलाने के बाद पूरे कमरे को धोकर साफ कर दिया गया था।