इलाहाबाद।शिक्षा विभाग में जिस ढंग से गाँधी और
शास्त्री जयंती मनाते हुए देखा गया,इससे प्रतीत होता है कि ऐसे राष्ट्रीय पर्व पर
जब शिक्षक गण ही मनमानी और लापरवाही कर रहे हैं तो शेष विभाग को क्या कहा जाय,कोरांव
क्षेत्र में कई ऐसे विद्यालय नजर आये जहां शिक्षक शिक्षिकायें स्कूल जाना तक उचित
नहीं समझे। गाँधी और शास्त्री जयंती पर्व के कार्यक्रम आयोजन कराना तो दूर रहा,
दो
अक्टूबर को कोरांव क्षेत्र के बडो़खर एनपीआरसी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय
मानपुर प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक मात्र एक घंटा तक स्कूल खोला गया।
स्कूल
के कुल चार शिक्षको में से मात्र दो ही सहायक अध्यापक नजर आये। ग्रामीणों का आरोप
है कि मात्र एक घंटे में ध्वजा रोहण कर बिना किसी कार्यक्रम का आयोजन किये ही
स्कूल बन्द कर दिए गए। एक सोशल वर्कर ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन
यादव से की तो उन्होंने फौरन खण्ड शिक्षा अधिकारी कोरांव राममूर्ति यादव को
कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जिस पर उन्होंने संकुल प्रभारी बडो़खर हरिशंकर सिंह
को जाँच हेतु मौके पर भेजा तो वास्तव में स्कूल का ताला लटका मिला।