Advertisement
कृषि सिंचाई योजना का लाभ कैसे उठाएं किसान भाई, बागवानी अधिकारी ने दी जानकारी

इसके अलावा, बागवानी अधिकारी आशीष कुमार ने यह भी बताया कि कैसे किसान भाई इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए मुख्य रूप से आवेदन करना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका अनुपालन करने के बाद ही किसान भाई इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए मुख्य रूप से कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे, जिसमें प्रमुख रूप से बैंक पास बुक, आधार कार्ड और खतौनी वाली फोटो शामिल हैं। इन डॉक्यूमेंट को जमा करने के बाद कोई भी किसान भाई इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे। हमारे जनपद में जो भी डीलर काम कर रहे हैं, वे किसान भाइयों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद उनकी जियो टैग फोटो लेने के बाद उसे प्रशासन को जमा कराना होगा। इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही किसान भाई इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजीपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


