Advertisement
गाजीपुर : स्कूल परिसर में करंट लगने से बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

दीपक गुप्ता के मुताबिक, किसी अन्य माध्यम से घटना की जानकारी मिलने पर वह विद्यालय पहुंचे, लेकिन वहां उनका भांजा नहीं मिला। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें उत्कर्ष की मौत की जानकारी हुई।
घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मासूम बेटे को खोने के गम में उसके पिता की हालत बेहद खराब बताई जा रही है और वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।
मामले को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा और बिजली के इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि आखिर परिसर में इस तरह का तार क्यों लगाया गया था और हादसे के बाद परिजनों को सूचना देने में कथित लापरवाही क्यों बरती गई?
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजीपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


