Advertisement
यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा : 4 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

हादसे में राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मुगलसराय जनपद चंदौली, राहुल सिंह पुत्र अजय प्रताप निवासी गैबीपुर जनपद गाजीपुर, सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह निवासी रामपुर रसड़ा जनपद बलिया तथा सूरज मिश्रा निवासी निकसपुर थाना सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
वहीं, पंकज पुत्र रमेश सिंह निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर, प्रशांत पुत्र अवध बिहारी निवासी बेला जनपद बलिया और चंदन सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाराबंकी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


