Horrific road accident in Mainpuri: Car lost control and collided with truck, 5 people died tragically-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर कार ट्रक से टकराई,5 लोगों की दर्दनाक मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 4:32 PM (IST)
मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर कार ट्रक से टकराई,5 लोगों की दर्दनाक मौत
मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार आगरा से कन्नौज के छिबरामऊ की ओर जा रहा था और उनकी तेज़ रफ्तार कार बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। SP गणेश प्रसाद साहा ने जानकारी देते हुए बताया, "हमें सूचना मिली कि एक परिवार गाड़ी में सवार होकर आगरा से कन्नौज के छिबरामऊ की ओर जा रहा था..बारिश और गाड़ी की गति ज्यादा होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है...एक घायल बच्ची का इलाज चल रहा है, उसकी स्थिति ठीक है...आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement