Historic Women Conference, Uproot Voice of Alcoholism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐतिहासिक रहा महिला सम्मेलन, शराबबंदी की उठी आवाज

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 11:26 PM (IST)
ऐतिहासिक रहा महिला सम्मेलन, शराबबंदी की उठी आवाज
राजसमन्द। राजस्थान रावत राजपूत महासभा की ओर से शनिवार को जवाजा तालाब की पाल पर महिला मोर्चा का विशाल महिला सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महासभा प्रदेशाध्यक्ष चतर सिंह चैहान, महिला प्रदेशाध्यक्ष संतोष रावत, साध्वी अनादि सरस्वती, साध्वी अनामिका, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, नंदकिशोर सिंह, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, श्रीनगर प्रधान सुनीता रावत और जवाजा प्रधान गायत्री रावत भी मौजूद रहे। इस मौके पर संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचाने और रावत क्षत्राणियां अपने स्वाभिमान को अपनाते हुए कुल गौरव के अनुरूप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें। जिससे समाज में नवीन क्रांति का सूत्रपात हो सके। रावत ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती है। पूर्व सांसद प्रो रासासिंह रावत ने कहा कि महिलाएं दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का रूप है। महिलाओं की शक्ति को कम नही आंकना चाहिए। महिलाओं की सोच से समाज की दशा और दिशा बदल सकती है। नशे से दूर रहने के साथ सभी ने गुटका-तम्बाकू पर रोक का आह्वान किया। मगरे क्षेत्र में शराब के अत्यधिक प्रचलन से समाज के गिरते स्तर पर सभी ने चिंता भी जाहिर की। पूर्व गृह मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए महिलाओं ने बालिका शिक्षा को अपनाने की बात कही।समारोह में महिला प्रदेश अध्यक्ष संतोष रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मारवाड़ जंक्शन पूर्व प्रधान हरी ओम कंवर, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री मंडावर सरपंच प्यारी रावत, पूर्व प्रधान दीपिका रावत, ऑडिटर ममता रावत, प्रवक्ता मीना देवी, संगठन मंत्री कमला सुजावत, कौशल्या देवी, पंकजा कंवर, फूली देवी, विमलेश रावत, मधुबाला पंवार, गीता देवी समेलिया सहित दो सौ से अधिक महिला पदाधिकारियों ने कुलदेवी आशापुरा माता को साक्षी मानते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।समारोह में आनन्द सिंह सुरडिया, पूर्व प्रवक्ता नाथू सिंह घाटा, जसवंत सिंह मण्डावर, डूंगर सिंह पंवार, गोपाल सिंह सेदरिया, भगवान सिंह सुजावत, बृजपाल सिंह कालिंजर, धर्मेंद्र सिंह लोटियाना, पार्षद भगवती देवी, श्रवण सिंह भाटी, डॉ प्रफुल्ल सिंह, आशु सिंह पिपरेलू, इंस्पेक्टर चेन सिंह, सत्येंद्रपाल सिंह बरार, पन्ने सिंह जोजावर,सतवीर सिंह लगेतखेड़ा, लक्ष्मण सिंह कालब, नारायण सिंह पंवार, गणपत सिंह मुग्धेश, विमलेश रावत ,मधुबाला पंवार, कौशल्या देवी ,हेमलता, रोड़ी देवी, रणजीत सिंह खोड़िया, लाल सिंह सिंगाड़िया, पृथ्वीपाल सिंह, गणपत सिंह आसन, राम सिंह बंजारी, अशोक सिंह सरविना, मुन्नी देवी सरविना, उदय सिंह जवाजा, अविनाश सिंह, राजकुमार सिंह, नर सिंह दुर्गावास और वीरेंद्र सिंह के साथ शक्ति सिंह सिंगाड़िया के साथ राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कर्नाटक की हजारों महिला कार्यकर्ता और समाज बंधु मौजूद रहे।इस मौके पर समारोह में मगरा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान देने पर किरण रावत, प्यारी रावत , अजमेर, भवरी देवी बंजारी, पुष्पा देवी जालिया, संगीता पंवार लोटियाना, उषा चैहान, इंदिरा देवी , कोयली देवी ,अन्नपूर्णा देवी, गीता देवी, मिश्री देवी, पिंकी रावत ,शीला देवी ,रोशनी देवी, रेनू देवी को मगर लाडली पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement