hird regional centre will devlop in gurgaon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एचआईआरडी का क्षेत्रीय केन्द्र बनेगा गुडग़ांव में

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 2:07 PM (IST)
एचआईआरडी का क्षेत्रीय केन्द्र बनेगा गुडग़ांव में
गुडग़ांव। जिला परिषद गुरुग्राम के चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद् की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्षदों द्वारा विकास कार्य करवाने के लिए लगभग 4.6 करोड़ रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे पूर्व बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जोन हॉल के नजदीक लगभग पांच एकड़ जमीन पर विकास भवन तथा हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान (एचआईआरडी) नीलोखेड़ी का दूसरा रीजनल ट्रेनिंग सेंटर लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि से बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचआईआरडी का यह गुरुग्राम में दूसरा रीजनल सेंटर होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement