hindi diwas at 14 september, many programme held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिन्दी दिवस पर काव्य संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 4:22 PM (IST)
हिन्दी दिवस पर काव्य संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन
फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय वाजा में एन.एस.एस. इकाईयों ने जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जान एंबूलेंस बिगे्रड के सहयोग से प्राचार्य डाक्टर सुरेश सिंह की अघ्यक्षता में हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्य संगोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के अंग्रेजीे प्रवक्ता, सैंट जान एंबुलैंस बिगे्रड व एन एस एस प्रथम यूनिट के प्रोग्राम अघिकारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि हिन्दी को भारतीय संविधान में संवैधानिक रुप से 14 सितम्बर 1949 को अनुच्छेद 343 के अन्तर्गत देवनागरी लिपि के साथ भारत की राजभाषा घोषित किया गया। राजभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से संपूर्ण भारत में 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के रुप में मनाया जाता है। रुप किशोर शर्मा ने हिन्दी की उपयोगिता और चलन पर कविताएं और मुक्तक प्रस्तुत किए, कामर्स प्रवक्ता देशराज गोला, हिन्दी प्रवक्ता अनुराधा पाण्डे, संस्कृत अघ्यापक नरेन्द्र गौतम ने भी हिन्दी काव्य पाठ कर सभी का मन मोह लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement