Advertisement
नूंह में ₹2.50 लाख रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

आरोपी ने कथित तौर पर पहले ₹15 हजार की रिश्वत मांगी, जिसमें ₹5 हजार नकद और ₹10 हजार फोन नंबर पर डलवाए गए। बाद में मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर ₹3.50 लाख की मांग की गई और अंततः ₹2.50 लाख लेकर आने को कहा गया।
शिकायत मिलने के बाद SV&ACB फरीदाबाद की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की और मोनू शर्मा को ₹2.50 लाख लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि भी बरामद की गई। लेन-देन के दौरान डॉ. बीरपाल की कथित संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें भी नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में FIR संख्या 31, दिनांक 18 अगस्त 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना SV&ACB गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
SV&ACB प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला, आईपीएस ने कहा कि सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और रिश्वत मांगने या लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर देने की अपील की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नूँह
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


