khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 5:56 PM (IST)
चम्बल की छोटी पुलिया पर तीन फीट की चादर
हाडौती में हो रही मूसलाधार
बारिश के चलते बैराजो की स्थिति लबालब हो गए है ऐसे में कोटा बेराज का
जलस्तर बढने से पानी की निकासी की जा रही है। इस दौरान बैराज के सात गेटो
को कुल 30 फीट तक खोला गया। वहीं बेराज के गेटो से अब तक करीब 42 हजार
क्यूसेक पानी की निकासी हो चुकी है और लगातार जारी है। पानी की निकासी के
बाद नयापुरा चम्बल की छोटी पुलिया पर भी पानी तीन फीट ऊपर तक आ गया। जिसके
कारण वाहनो को डायवर्ट करके निकाला गया। बेराज के गेटो के खुलने के बाद
शहरवासी भी बेराज से पानी की निकासी को देखने के लिए उमड पडे। संभावना जताई
जा रही है की देर शाम तक बेराज के ओर गेटो को खेला जा सकता है।