khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 5:55 PM (IST)
कोटा। हाडौती में हो रही मूसलाधार बारिश का असर कोटा में भी देखने को मिला। सुबह से हो रही बारिश ने शहर के आधे से ज्यादा इलाको को जलमग्न कर दिया। बारिश का पानी घरो में घुसने से घर में रखे सभी घरेलू सामान पानी में बहने लगे। वहीं चम्बल के निचले इलाको में ही नहीं बल्कि पॉश कॉलोनी में भी पानी ने जमकर तबाही मचाई। कोटा में आए जल के कहर ने नगर निगम प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है।