Haryana MLAs wages increase-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में विधायकों के वेतन भत्ते बढे

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 9:07 PM (IST)
हरियाणा में विधायकों के वेतन भत्ते बढे
चंडीगढ़। हरियाणा के विधायकों के वेतन और पेंशन भत्तों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सदस्यों का वेतन 30,000 प्रतिमास से बढ़ाकर 40,000 रुपये, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 30,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रतिमास और कार्यालय भत्ता 10,000 रुपये प्रतिमास से बढ़ाकर 25,000 रुपये की गई है। सत्कार भत्ता 5000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमास किया गया है। दैनिक भत्ता 1500 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर एक महीने में अधिकतम 15 दिनों के लिए 2000 रुपये प्रतिदिन, नि:शुल्क यात्रा सुविधा दो लाख रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष किया गया। इसके अतिरिक्त, निवास पर एक टेलीफोन के लिए टेलीफोन भत्ता 15,000 रुपये प्रतिमास से बदलकर आवास पर एक टेलीफोन और एक मोबाइल फोन कर दिया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement