Haryana: Congress Leader Pays Heavy Price for Asking Woman for Her Number, Forced to Kneel and Beg for Forgiveness 10 Times at Bus Stand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा : महिला से नंबर मांगना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, बस स्टैंड पर घुटनों के बल बैठकर 10 बार पकड़े पैर

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जनवरी 2026 09:53 AM (IST)
हरियाणा : महिला से नंबर मांगना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, बस स्टैंड पर घुटनों के बल बैठकर 10 बार पकड़े पैर
पानीपत। हरियाणा के पानीपत बस स्टैंड पर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को ग्रामीणों और परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आरोप है कि नेता ने चलती बस में एक महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नेताजी भीड़ के सामने बार-बार हाथ जोड़ते और महिला के पैर पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, इसराना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे सतपाल वाल्मीकि एक निजी बस में सवार थे। बस में सफर कर रही एक महिला का आरोप है कि सतपाल ने उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा। महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और तुरंत फोन कर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दे दी।
जैसे ही बस पानीपत बस स्टैंड पहुंची, वहां पहले से ही भारी संख्या में ग्रामीण और महिला के परिजन मौजूद थे। ग्रामीणों ने बस से उतरते ही नेताजी को घेर लिया और उनकी जमकर क्लास लगाई।
'तू मेरी बहन है'... 10 बार पकड़े पैरभीड़ के गुस्से और बढ़ते विवाद को देख सतपाल वाल्मीकि ने अपना रसूख छोड़ दिया और महिला के सामने गिड़गिड़ाने लगे। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि:
सतपाल ने 10 से ज्यादा बार महिला के पैर पकड़े और घुटनों के बल बैठकर माफी मांगी।
वे बार-बार महिला को 'बहन' कहते हुए अपनी गलती मान रहे थे और बच्चों की कसम खा रहे थे।
महिला ने गुस्से में पूछा, "मेरा नंबर क्या सरकारी है जो तुमने मांगा?" जिस पर सतपाल ने कहा कि उनसे गलती हो गई और उनके घर में भी बहन-बेटी हैं।
काफी देर तक चले ड्रामे के बाद, मौका पाकर नेताजी वहां से तेज कदमों से निकल गए।
नेताजी की सफाई: "मैं तो मदद कर रहा था"इस मामले पर जब सतपाल वाल्मीकि से बात की गई, तो उन्होंने एक अलग कहानी बताई। उनका कहना है कि:
वे पूर्व पुलिसकर्मी रहे हैं, इसलिए मदद के इरादे से बात की थी।
बस में सफर के दौरान महिला ने जिक्र किया था कि उसका बैंक अकाउंट हैक हो गया है।
उन्होंने सिर्फ मदद करने और शिकायत दर्ज करवाने के लिए नंबर मांगा था, जिसे गलत समझ लिया गया।
राजनीतिक गलियारों में हलचल
सतपाल वाल्मीकि इसराना हलके से कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और 2024 के चुनावों में टिकट की रेस में भी शामिल रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी दलों को कांग्रेस पर हमला करने का मुद्दा मिल गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में महिला की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement