Haryana Cabinet ministers did not come-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा केबीनेट की बैठक में नहीं आए ज्यादातर मंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 11:15 PM (IST)
हरियाणा केबीनेट की बैठक में नहीं आए ज्यादातर मंत्री
चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई अनौपचारिक बैठक में आज कैबिनेट के अधिकतर मंत्री नहीं पहुंचे। इस दौरान रामबिलास शर्मा,ओपी धनखड ,अनिल विज ,कविता जैन ,और विपुल गोयल नहीं पहुंचे। मंत्रीमंडल की अनौपचारिक बैठक में पिछले 2 साल के दौरान हुई घोषणाओं पर विभिन्न विभाग के बजट लगाये जाने सबंधी मुददो पर चर्चा की गई । यह जानकारी खटटर सरकार में राज्य मंत्री बनवारी लाल ने दी । हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री बनवारी लाल ने बताया कि सरकार के दो साल पूरे होने वाले है । इस दौरान 2 सालों में मुख्यमंत्री की तरफ से जो घोषणायें की गई है। उस पर विभन्न विभागों से कितना बजट लगाया जा सकता है। इसकी जानकारी विभिनन् विभागों के मंत्रियों से ली गई है ताकि घोषणाओ को जल्द पूरा किया जा सके। स बजट को लेकर आज विशेष रूप से चर्चा की गई है। बनवारी लाल ने कहा कि केबिनेट की बैठक में राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ,केबिनेट मंत्री राव नरबीर और कृषण लाल पंवार कृषण कुमार बेदी ही मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement