Harit Sangam 2026 to be held in Jaipur amidst the challenge of global warming.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा ‘हरित संगम 2026’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 4:46 PM (IST)
ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा ‘हरित संगम 2026’
जयपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत जयपुर में 14 से 18 नवम्बर 2026 तक ‘हरित संगम 2026’ का आयोजन किया जाएगा। हरित संगम 2026 के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के महामहिम राज्यपाल मा. हरिभाऊ जी बागडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए ‘हरित संगम’ जैसे आयोजनों की आवश्यकता है, जो समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें। राज्यपाल ने ‘हरित संगम 2026’ के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। हरित संगम 2026 के सचिव अशोक मित्तल ने बताया कि मुख्य आयोजन से पूर्व जयपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से प्रारंभ होकर दीपावली, 8 नवम्बर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में विशेष रूप से मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अंतर्गत घर-घर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, घर के बाहर स्वच्छता एवं रंगोली निर्माण, प्रत्येक घर में न्यूनतम तीन पौधों का रोपण, परिवार में ‘मंगल संवाद’ तथा भूले-बिसरे लोकगीतों की सामूहिक प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
इन गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
‘हरित संगम 2026’ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए स्वच्छता, हरियाली, सौंदर्य, संस्कृति और जनभागीदारी को जनजीवन का हिस्सा बनाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement