Gurugram workers will soon Rs.10 eating Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में मजदूरों को जल्द मिलेगी 10 रूपये में खाने की थाली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 6:45 PM (IST)
गुरुग्राम में मजदूरों को जल्द मिलेगी 10 रूपये में खाने की थाली
उन्होंने कहा कि इस व्हाटस एप ग्रुप पर कोई भी प्रबंधन या युनियन का अधिकारी अपनी शिकायत दे सकता है जिसका तुरंत समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को श्रम विभाग के चक्कर ना काटने पड़े इसके लिए श्रम विभाग तुरंत ही सभी प्रकार की पंजीकरण ऑनलाइन करने जा रहा है जिसमें विशेषकर कान्ट्रैक्ट लेबर एक्ट का पंजीकरण व अन्य प्रकार की रजिस्ट्रेशन शामिल है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनो की परिपालना नियोक्ता ईमानदारी से करें और आधुनिक मशीनों का प्रयोग करें जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए। उन्होंने उद्यमियों को जानकारी देते हुए बताया कि भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड में लगभग 2000 करोड़ रूपये जमा है जिसका लाभ भवन निर्माण में लगे मजदूरों को नही मिल पा रहा है जिसके लिए श्रम विभाग शीघ्र ही मजदूरों को स्कीमों का लाभ देने के उद्देश्य से मजदूरों के बैंक खाते में आरटीजीएस के द्वारा स्कीमों का पैसा जमा करवाएगा। यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement