Gurugram Development Authority Bill has suggested to traders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरूग्राम विकास प्राधिकरण विधेयक के लिए व्यापारियों ने दिया सुझाव

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 6:22 PM (IST)
गुरूग्राम विकास प्राधिकरण विधेयक के लिए व्यापारियों ने दिया सुझाव
गुरूग्राम। गुरूग्राम विकास प्राधिकरण विधेयक के लिए आज स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में विभिन्न उद्योग एसोसिएशनों के साथ परामर्श-सत्र आयोजित किया गया, जिसमें जीडीए के मुख्य कार्य अधिकारी वी उमाशंकर ने विधेयक के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए उद्योग एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया। उमाशंकर ने कहा कि आप सभी जीडीए के लिए बनाए गए विधेयक को पढक़र अपने महत्वपूर्ण सुझाव 30 नवम्बर तक ई-मेल के माध्यम से भेजे। प्राप्त सुझावों के साथ 10 दिसम्बर को यह विधेयक सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम का विकास बहुत ही तेजी से हुआ है और इसको सही तरीके से मैनेज करना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीडीए की पूरी कार्यप्रणाली पारदर्शी होगी, जिसके बारे में बिल में प्रावधान किया गया है। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement